रायपुर { वफादार साथी }| सूचना के अधिकार अधिनियम को बचाने के लिए कार्य संस्था छत्तीसगढ़ आर. टी. आई. संघ अब ग्राम पंचायत स्तर पर अपना संगठन का विस्तार करेगी, भ्रष्टाचारी लोग चाहते है कि जनता अपने टैक्स के पैसा का हिसाब ना मांगे इसीलिए असल मुद्दे से हट कर काल्पनिक एवं भावनात्मक मुद्दा को भ्रष्टाचारी लोग जनता के बीच फैला रहे हैं, वो चाहते हैं कि जाति, धर्म, क्षेत्र के नाम पर आपस में विवाद होता रहे और जनता को दारू, मुर्गा, गांजा, पावडर के नशे में डूबा देना चाहते हैं।
भ्रष्टाचारी लोग के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं , कुछ भ्रष्टाचारियों ने तो अपने 10 पुश्त तक का व्यवस्था बना लिया है वो कभी नहीं चाहते कि देश एवं प्रदेश में 11 सूचना आयुक्त की नियुक्ति हो, छत्तीसगढ़ आर. टी. आई. संघ पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था कायम रखना चाहता है, छत्तीसगढ़ आर. टी. आई. संघ चाहता है कि देश एवं प्रदेश में कानून का राज हो जो व्यक्ति छत्तीसगढ़ आर. टी. आई. संघ से जुड़ना चाहते हैं वो मुझसे मतलब अनिल कुमार अग्रवाल मोबाईल नंबर 7999827209, 9425520385 में सम्पर्क कर सकते हैं सिर्फ अभी छत्तीसगढ़ के नागरिकों को ही जोड़ा जा रहा हैं, छत्तीसगढ़ आर. टी. आई. संघ की कार्यप्रणाली, लक्ष्य और सदस्यता फार्म एवं अन्य सभी जानकारी के लिए गूगल में " छत्तीसगढ़ आर. टी. आई. संघ " लिखते ही हमारा वेबसाइट खुल जावेगा जिस पर सभी जानकारी उपलब्ध है।
लेखक - अनिल कुमार अग्रवाल, रायपुर, छत्तीसगढ़
मोबाईल नंबर - 7999827209, 9425520385